Top
Begin typing your search above and press enter to search.

US-India: विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी विदेश सचिव रूबियो की मुलाकात, भारत-अमेरिका संबंधों को नई दिशा देने पर चर्चा

US-India: विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी विदेश सचिव रूबियो की मुलाकात, भारत-अमेरिका संबंधों को नई दिशा देने पर चर्चा
X

US-India: नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को हैदराबाद हाउस में अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। संयुक्त प्रेस वार्ता में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों, वैश्विक चुनौतियों और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

US-India: मार्को रूबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका केवल सहयोगी नहीं, बल्कि रणनीतिक साझेदार हैं। उन्होंने बताया कि रणनीतिक साझेदारी का अर्थ है कि दोनों देशों के हित समान हों और वे वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करें। उन्होंने इस रिश्ते को 21वीं सदी की सबसे महत्वपूर्ण साझेदारियों में से एक बताया।

US-India: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध राष्ट्रीय हितों और राजनीतिक समझ पर आधारित हैं। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच पश्चिम एशिया, यूक्रेन संघर्ष, भारतीय उपमहाद्वीप और पूर्वी एशिया सहित कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। जयशंकर ने यह भी कहा कि दोनों देशों के हित कई क्षेत्रों में समान हैं, जिससे यह साझेदारी और मजबूत होती है। वहीं रूबियो ने दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच सहयोग को वैश्विक स्थिरता और प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire