Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Hormuz: होर्मुज़ में धरी रह गई अमेरिकी नाकाबंदी, मेथेनॉल लेकर चीनी टैंकर सुरक्षित गुजरा

Hormuz: तेहरान। होर्मुज़ जलडमरूमध्य में अमेरिका की घोषित नाकाबंदी 24 घंटे के भीतर ही प्रभावहीन साबित होती नजर आई, जब ईरान की अनुमति से चीन का एक

Hormuz: होर्मुज़ में धरी रह गई अमेरिकी नाकाबंदी, मेथेनॉल लेकर चीनी टैंकर सुरक्षित गुजरा
X

Hormuz: तेहरान। होर्मुज़ जलडमरूमध्य में अमेरिका की घोषित नाकाबंदी 24 घंटे के भीतर ही प्रभावहीन साबित होती नजर आई, जब ईरान की अनुमति से चीन का एक मेथेनॉल से लदा मालवाहक जहाज़ सुरक्षित रूप से इस रणनीतिक मार्ग से गुजर गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार (13 अप्रैल) को “रिच स्टारी” नामक चीनी टैंकर केशम द्वीप के पास से होते हुए होर्मुज़ पार कर गया।

Hormuz: शुरुआती प्रयास में जहाज़ को कुछ समय के लिए रोका गया था, लेकिन बाद में दूसरे प्रयास में उसे आसानी से आगे बढ़ने की अनुमति मिल गई। मंगलवार सुबह यह टैंकर ओमान की खाड़ी में देखा गया, जहां अमेरिका ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा रखी है।

Hormuz: बताया जा रहा है कि इस जहाज़ पर पहले अमेरिका द्वारा प्रतिबंध लगाए जा चुके थे, इसके बावजूद उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जहाज़ चीन के एक बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है और इसे एक चीनी कंपनी संचालित कर रही है।

Hormuz: इस घटनाक्रम से पहले चीन के रक्षा मंत्री डोंग जून ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा था कि ईरान के साथ चीन के व्यापार और ऊर्जा समझौतों में दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य चीन के लिए खुला है और किसी भी हस्तक्षेप के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

Hormuz: वहीं, यूएस सेंटकॉम का कहना है कि उसने अरब सागर और ओमान की खाड़ी में युद्धपोत तैनात कर रखे हैं। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यह कदम ईरान पर दबाव बनाने और उसे परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से उठाया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire