Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Urfi Javed : बाबुलनाथ मंदिर में उर्फी जावेद ने घुटनों के बल चढ़ीं मंदिर की सीढ़ियां...

Urfi Javed : बाबुलनाथ मंदिर में उर्फी जावेद ने घुटनों के बल चढ़ीं मंदिर की सीढ़ियां...
X

मुंबई : मुंबई की सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह उनका धार्मिक आस्था से जुड़ा एक खास वीडियो है। सोमवार को उर्फी जावेद को मुंबई के प्रसिद्ध बाबुलनाथ मंदिर की सीढ़ियां घुटनों के बल चढ़ते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं जींस, टी-शर्ट, सिर पर टोपी और दुपट्टा ओढ़े हुए।

भगवान शिव के प्रति श्रद्धा दिखाते हुए वह सीढ़ियों को घुटनों के बल चढ़ रही थीं, हालांकि बार-बार गिरता दुपट्टा उनके लिए परेशानी का कारण बना रहा। उर्फी ने इस पल को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “सोम बाबुलनाथ टेंपल, मुंबई। घुटनों के बल सीढ़ियां चढ़ते वक्त दुपट्टे से हुई परेशानी।” यह पहली बार नहीं है जब उर्फी किसी धार्मिक स्थल पर नजर आई हों वह पहले भी मंदिरों और गुरुद्वारों में जाती रही हैं, लेकिन इस बार का उनका तरीका उनके प्रशंसकों के लिए खासा प्रेरणादायक बन गया।

उर्फी ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में यह भी स्वीकार किया था कि वह इस्लाम के कुछ पहलुओं से खुद को जुड़ा हुआ महसूस नहीं करतीं और मुस्लिम व्यक्ति से शादी नहीं करना चाहतीं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके समुदाय से उन्हें कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। यह बयान उनके खुले धार्मिक दृष्टिकोण और आध्यात्मिक यात्रा को दर्शाता है। उर्फी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं कुछ ने उनकी भक्ति की सराहना की, तो कुछ ने उनके इस तरीके पर सवाल उठाए।

हालांकि उर्फी के लिए यह कोई नई बात नहीं है, क्योंकि वह हमेशा अपने अलग अंदाज और बिंदास बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। जिस बाबुलनाथ मंदिर में उर्फी ने दर्शन किए, वह मुंबई का एक ऐतिहासिक और प्रमुख मंदिर है, जो भगवान शिव को समर्पित है। खासकर सोमवार और महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। उर्फी का इस मंदिर में घुटनों के बल चढ़कर दर्शन करना उनके गहरे आस्था और आध्यात्मिक जुड़ाव का प्रतीक माना जा सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire