Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UPSSSC Recruitment 2026: ASO और ARO के 929 पदों पर भर्ती, इस दिन से शुरू होगा आवेदन प्रक्रिया, जानें पूरी डिटेल

UPSSSC Recruitment 2026: ASO और ARO के 929 पदों पर भर्ती, इस दिन से शुरू होगा आवेदन प्रक्रिया, जानें पूरी डिटेल
X

UPSSSC Recruitment 2026: लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) के कुल 929 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती विभिन्न विभागों में की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 21 अप्रैल 2026 से आधिकारिक वेबसाइट www.upsssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई 2026 निर्धारित है।

UPSSSC Recruitment 2026: कौन आवेदन कर सकता है

इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार पात्र हैं, जिन्होंने प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट-2025 (PET-2025) सफलतापूर्वक पास किया हो। PET स्कोर के आधार पर ही उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

UPSSSC Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

चयन पूरी तरह लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। PET-2025 में अच्छा स्कोर करने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है, जिसे जमा न करने पर फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। शुल्क जमा करने, आवेदन में संशोधन और फीस एडजस्टमेंट की अंतिम तिथि 18 मई 2026 है।

UPSSSC Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट www.upsssc.gov.in पर जाकर 21 अप्रैल से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन लिंक उस दिन से एक्टिव हो जाएगा। भर्ती से जुड़ा पूरा नोटिफिकेशन भी वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें और सभी दस्तावेज तैयार रखें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire