Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
UPSC ESE Final Result 2025: UPSC ESE फाइनल का रिजल्ट जारी, 458 उम्मीदवारों को मिली सफलता, यहां चेक करें परिणाम
UPSC ESE Final Result 2025: नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE/IES) 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना फाइनल रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर, विभागवार चयन और टॉपर्स की जानकारी दी गई है।
UPSC ESE Final Result 2025: इस बार कुल 458 उम्मीदवारों ने UPSC ESE 2025 में सफलता हासिल की है। चयनित अभ्यर्थियों में सिविल इंजीनियरिंग से सबसे अधिक 202 उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग में 116, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 79 और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 61 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।
UPSC ESE Final Result 2025: यूपीएससी ईएसई 2025 की आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2024 से शुरू होकर 8 अक्टूबर 2024 तक चली थी। इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की गई, जिसके आधार पर साक्षात्कार (व्यक्तित्व परीक्षण) के लिए उम्मीदवारों का चयन किया गया। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के संयुक्त अंकों के आधार पर यह अंतिम परिणाम तैयार किया गया है।
UPSC ESE Final Result 2025: टॉपर्स सूची के अनुसार सिविल इंजीनियरिंग शाखा में मोहम्मद शाकिब ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उनकी सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अब सफल उम्मीदवारों को CPWD, रेलवे, रक्षा विभाग सहित विभिन्न केंद्रीय इंजीनियरिंग सेवाओं में नियुक्ति दी जाएगी। नियुक्ति से जुड़ी आगे की प्रक्रिया की जानकारी जल्द ही UPSC की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
UPSC ESE Final Result 2025: कैसे चेक करें परिणाम
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर What’s New या Results पर क्लिक करें।
- यहां UPSC ESE Final Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें पास हुए कैंडिडेट्स के रोल नंबर होंगे।
- PDF में अपना रोल नंबर सर्च करें और रिजल्ट डाउनलोड कर लें।
Related Posts
More News:
- 1. SRH vs RR IPL 2026: हैदराबाद ने राजस्थान के सामने 217 का लक्ष्य, वैभव-ध्रुव-लहुआन गोल्डन डक पर आउट
- 2. CG News : तेज गर्मी के चलते मैत्री बाग के सफेद बाघ राणा और सिंघम को दिया जा रहा शावर, केज में लगाए गए कूलर
- 3. Strait of Hormuz: सीजफायर पर भड़क गया ईरान, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिना वॉर्निंग कंटेनर जहाज पर हमला, और बिगड़ेंगे हालात
- 4. CG Crime : जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, मां के सामने छोटे ने बड़े भाई को जिंदा जलाया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

