Begin typing your search above and press enter to search.
विनेश फोगट की अयोग्यता पर बढ़ा बवाल, केंद्रीय खेल मंत्री को सदन में देना पड़ा बयान
मंडाविया ने यह भी जानकारी दी कि IOA की अध्यक्ष पीटी उषा इस समय पेरिस में हैं और प्रधानमंत्री ने उनसे बात की है।

खेल डेस्क: केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारतीय पहलवान विनेश फोगट की ओलंपिक 2024 से अयोग्यता के मुद्दे पर बयान दिया है। मंडाविया ने कहा कि आज विनेश का वजन 50 किलो 100 ग्राम पाया गया, जिसके कारण उन्हें अयोग्य ठहराया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
मंडाविया ने यह भी जानकारी दी कि IOA की अध्यक्ष पीटी उषा इस समय पेरिस में हैं और प्रधानमंत्री ने उनसे बात की है। प्रधानमंत्री ने पीटी उषा को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, सरकार ने विनेश को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है, जिसमें निजी स्टाफ और अन्य सुविधाएं शामिल हैं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


