Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, जनवरी से नवंबर के बीच 15,547 करोड़ का हुआ भुगतान, अब तक का सबसे बड़ा ट्रांजैक्शन

upi transactions:नई दिल्ली। इस साल जनवरी से नवंबर तक यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के जरिए 1

UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, जनवरी से नवंबर के बीच 15,547 करोड़ का हुआ भुगतान, अब तक का सबसे बड़ा ट्रांजैक्शन
X

upi transactions: नई दिल्ली। इस साल जनवरी से नवंबर तक यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के जरिए 15,547 करोड़ से अधिक ट्रांजैक्शन हुए हैं, जिससे कुल 223 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ। यह आंकड़ा यूपीआई के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा ट्रांजैक्शन है।

upi transactions: वित्त मंत्रालय के मुताबिक, यूपीआई अब भारत में ही नहीं, बल्कि सात देशों- यूएई, सिंगापुर, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, फ्रांस और मॉरीशस में भी सक्रिय रूप से इस्तेमाल हो रहा है। यह डिजिटल भुगतान के इस प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता और वैश्विक स्तर पर विश्वास को दर्शाता है।

upi transactions:अक्टूबर 2024 में नई ऊंचाई

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2024 में यूपीआई के जरिए 16.58 बिलियन (1,658 करोड़) ट्रांजैक्शन हुए, जिनकी कुल राशि 23.49 लाख करोड़ रुपये रही। यह अक्टूबर 2023 के मुकाबले 45% अधिक था, जब 11.40 बिलियन (1,140 करोड़) लेन-देन हुए थे।

upi transactions: बैंकिंग इकोसिस्टम में UPI की बढ़ती प्रमुखता

अब तक यूपीआई से 632 बैंक जुड़े हुए हैं। इसका बढ़ता उपयोग और व्यापक स्वीकृति भारत के भुगतान परिदृश्य में यूपीआई के प्रभाव को साबित करता है। 2016 में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा शुरू किया गया यूपीआई अब डिजिटल भुगतान क्रांति का अहम हिस्सा बन चुका है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire