Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UPI Down : UPI फिर ठप, गूगल पे, फोनपे, पेटीएम यूजर्स परेशान, एक महीने में तीसरी बार डिजिटल पेमेंट में रुकावट

डिजिटल पेमेंट पर निर्भर लाखों व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए यह रुकावट पीक ऑवर्स में विशेष रूप से असुविधाजनक रही।

UPI Down : UPI फिर ठप, गूगल पे, फोनपे, पेटीएम यूजर्स परेशान, एक महीने में तीसरी बार डिजिटल पेमेंट में रुकावट
X

UPI Down : नई दिल्ली। देशभर में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सेवाएं आज शाम एक बार फिर ठप हो गईं, जिससे गूगल पे, फोनपे, और पेटीएम जैसे प्रमुख डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म्स पर लेनदेन प्रभावित हुआ। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउन डिटेक्टर के अनुसार, शाम 5 बजे से शुरू हुई इस समस्या का पीक शाम 7 बजे रहा, जब 913 शिकायतें दर्ज की गईं। एक महीने में तीसरी बार UPI सेवाओं के ठप होने से डिजिटल पेमेंट की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, रात 9 बजे तक सेवाएं धीरे-धीरे बहाल होने लगीं।

UPI Down : यूजर्स की परेशानी, सोशल मीडिया पर हंगामा-

डाउन डिटेक्टर के आंकड़ों के मुताबिक, 47% यूजर्स को फंड ट्रांसफर, 31% को पेमेंट, और 21% को खरीदारी में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की, जहां पेटीएम ने "ऐप में समस्याएं" का एरर मैसेज दिखाया, वहीं गूगल पे और फोनपे पर भी ट्रांजैक्शन फेल होने की शिकायतें मिलीं। एक यूजर ने X पर लिखा, "UPI डाउन होने से दुकान पर 30 मिनट से फंसा हूं, कैश साथ रखना ही पड़ता है।" कई यूजर्स ने मीम्स और वीडियो शेयर कर अपनी झुंझलाहट जताई।

UPI Down : NPCI की चुप्पी, विश्वसनीयता पर सवाल-

UPI को संचालित करने वाली नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इस आउटेज के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। यह तीसरा मौका है जब हाल के एक महीने में UPI सेवाएं प्रभावित हुई हैं, इससे पहले 26 मार्च और 2 अप्रैल को भी इसी तरह की समस्याएं देखी गई थीं। डिजिटल पेमेंट पर निर्भर लाखों व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए यह रुकावट पीक ऑवर्स में विशेष रूप से असुविधाजनक रही।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire