Breaking News
Create your Account
UPI service down यूपीआई सेवा ठप, रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सर्विस प्रभावित,ऑनलाइन पेमेंट करने में हो रही परेशानी
- Pradeep Sharma
- 12 Apr, 2025
नई दिल्ली/रायपुर। UPI service down देशभर में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) की सर्विस आज शनिवार (12 अप्रैल) को अचानक ठप पड़ गईं। यूजर्स का कहना है कि PhonePe, Paytm और Google Pay ने शनिवार दोपहर
नई दिल्ली/रायपुर। UPI service down देशभर में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) की सर्विस आज शनिवार (12 अप्रैल) को अचानक ठप पड़ गईं। यूजर्स का कहना है कि PhonePe, Paytm और Google Pay ने शनिवार दोपहर को काम करना बंद कर दिया है। इस तकनीकी खराबी के चलते रोजमर्रा की खरीदारी, बिल पेमेंट और पैसे ट्रांसफर जैसे जरूरी काम प्रभावित हुए। यूपीआई सेवा ठप होने का असर राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में देखा गया है।
UPI service down डाउनडिटेक्टर ने आउटेज की पु्ष्टि की
इस समस्या के चलते डाउनडिटेक्टर पर शिकायतों की संख्या अचानक बढ़ गई। दोपहर 12 बजे के आसपास शिकायतों की संख्या 1,200 से अधिक पहुंच गई। करीब 66% यूज़र्स ने पेमेंट में समस्या, जबकि 34% ने फंड ट्रांसफर में दिक्कत की शिकायत की। हालांकि अभी इस आउटेज को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है कि इससे देशभर के कौन-कौन से राज्य प्रभावित हुए हैं।
UPI service down कई बैंकों के पेमेंट ऐप पर असर
Downdetector के मुताबिक, इस आउटेज के कारण कई बैंकों के पेमेंट ऐप पर भी प्रभावित हुए है। इनमें SBI, HDFC, ICICI और गूगल पे जैसे बैंक पेमेंट ऐप शामिल हैं। इस सर्विस के ठप होने के कारण आमलोगों से लेकर व्यापारियों तक सभी को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अब तक NPCI या किसी बड़े यूपीआई प्लेटफॉर्म की ओर से इस आउटेज के कारण या उसके समाधान के समय को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
Related Posts
More News:
- 1. Susasan Tihara:चंदागढ़ में अचानक उतरा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलिकॉप्टर, ग्रामीणों से सीधा संवाद
- 2. CG News : पहाड़ी के नीचे मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की आशंका
- 3. Delhi: दिल्ली के स्कूलों में एडवांस फीस पर लगा प्रतिबंध, अब हर महीने ही फीस वसूल सकेंगे
- 4. Falta Assembly Repoll Date: फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से वोटिंग, 24 को आएंगे नतीजे, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

