Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
UP Weather : उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 30 जिलों में येलो अलर्ट जारी
UP Weather : लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। उमस भरी गर्मी और चिपचिपाहट से परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है, लेकिन साथ ही सतर्क रहने की भी सलाह दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के 30 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना भी जताई गई है।
UP Weather : मानसून का बदला मिजाज
पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। लेकिन अब मानसून ने फिर से सक्रियता दिखाई है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 सितंबर से प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। सबसे पहले तराई बेल्ट के जिलों में इसका असर दिखेगा, जिसके बाद 12 और 13 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।
UP Weather : इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने निम्नलिखित 30 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है:
कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, महोबा, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, हरदोई, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं
इन जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों या पानी के निकट जाने से बचने की सलाह दी है।
UP Weather : अन्य क्षेत्रों में मौसम का हाल
प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के साथ वज्रपात भी हो सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि यह मौसमी बदलाव बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाओं के कारण हो रहा है, जिससे बारिश और तूफान की स्थिति बन रही है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : 200 करोड़ के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन, CM योगी बोले- जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना सरकार की जिम्मेदारी
- 2. CG News : सरकारी राशन दुकान का ताला तोड़ 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर
- 3. LPG gas cylinder shortage: गैस संकट से इस बड़ी टेक कंपनी ऑफिस के लोगों को वर्क फ्रॉम होम पर भेजा, Zomato, Swiggy के 50 प्रतिशत फूड डिलीवरी ऑर्डर कैंसिल
- 4. CG Teacher Promotion: शिक्षक प्रमोशन, 55 सहायक शिक्षक बने प्रधान पाठक, आदेश जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

