Create your Account
UP Weather : चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर, तेज हवाओं के साथ 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इस दिन से ठंड का आगमन
UP Weather : लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर अभी भी बना हुआ है। इसके कारण राज्य के कई जिलों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का भी खतरा बना रहेगा। 7 जिलों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 18 जिलों में तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। विभाग का कहना है कि तूफान ‘मोंथा’ अब कमजोर पड़ चुका है और यह छत्तीसगढ़-बिहार के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है, लेकिन इसका असर अभी भी यूपी के पूर्वी और मध्य हिस्सों में दिखाई दे रहा है।
UP Weather : भारी बारिश और तापमान में गिरावट
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा दर्ज की गई। जालौन में 96.5 मिलीमीटर और मिर्जापुर में 95 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम होकर 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 98 प्रतिशत तक आर्द्रता रिकार्ड की गई, जिससे दिन में भी नमी का एहसास रहा।
UP Weather : आगरा में छाएगा कोहरा, नमी वाला मौसम रहेगा जारी
मौसम विभाग के अनुसार, आगरा और आसपास के इलाकों में शनिवार से सुबह और रात के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। दोपहर में धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, जिससे नमी और धूप का मिश्रित मौसम देखने को मिलेगा। 1 नवंबर से लेकर 6 नवंबर तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है।
UP Weather : गोरखपुर में टूटा ठंड का रिकॉर्ड
‘मोंथा’ के प्रभाव से गोरखपुर में पिछले तीन दिनों से सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.2 डिग्री कम रहा। गुरुवार को तो तापमान ने पिछले 20 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। गहरे काले बादलों और लगातार रिमझिम बारिश ने शहर में ठंडक बढ़ा दी है। शुक्रवार को यहां 17.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि हवा में 100 प्रतिशत तक नमी दर्ज की गई।
UP Weather : 5 नवंबर से बढ़ेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 5 नवंबर की रात से ठंड में और बढ़ोतरी होगी। 6 नवंबर से दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। आमतौर पर नवंबर के दूसरे सप्ताह में दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम होने लगता है, और दिसंबर-जनवरी के दौरान यह कई बार 11 से 12 डिग्री तक पहुंच जाता है। इसे मौसम विभाग “कोल्ड डे कंडीशन” कहता है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, 4 लाख की सुपारी देकर कराई थी महिला की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार
- 2. CG News : 5-स्टार होटलों का हाई-प्रोफाइल ठग पुलिस के हत्थे चढ़ा, 300 से ज्यादा होटलों को लगा चुका है करोड़ों का चूना
- 3. CG News : वनवासियों के खातों में पहुँची खुशियों की सौगात, 7.14 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन राशि
- 4. ind-vs-eng-odi-series: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, अनकैप्ड जेम्स कोल्स को मिला मौका, देखें शेड्यूल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

