Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP: 'हरिजन' शब्द के इस्तेमाल पर रालोद नेता की बढ़ीं मुश्किलें, SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज

UP: हरिजन शब्द के इस्तेमाल पर रालोद नेता की बढ़ीं मुश्किलें, SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज
X

UP: लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी के खिलाफ मथुरा के थाना हाईवे में SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की शिकायत के बाद की गई है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, 27 मई 2025 को मथुरा में रालोद की एक सार्वजनिक बैठक हुई थी। आरोप है कि इस दौरान त्रिलोक त्यागी ने अनुसूचित जाति आयोग का जिक्र करते हुए "हरिजन आयोग" शब्द का इस्तेमाल किया। इस पर आयोग के सदस्य राजेंद्र प्रसाद ने शिकायत दर्ज कराई।

क्यों दर्ज हुआ मुकदमा?

एफआईआर में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने "हरिजन" शब्द के सरकारी और सार्वजनिक इस्तेमाल पर रोक लगा रखी है। शिकायत के अनुसार, सार्वजनिक मंच से इस शब्द का उपयोग दलित समाज का अपमान माना जाता है। इसी आधार पर त्रिलोक त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस कर रही है जांच

मामला दर्ज होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी को दी गई है। पुलिस अब बैठक के वीडियो फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच करेगी। इस एफआईआर के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire