Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP: सो रहे मजदूर की हाथ-पैर बांधकर गला रेतकर हत्या, घर में चारपाई पर पड़ी मिली लाश

Vpb
UP: सो रहे मजदूर की हाथ-पैर बांधकर गला रेतकर हत्या, घर में चारपाई पर पड़ी मिली लाश
X

UP: अमरोहा: अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपलौती कलां गांव में शनिवार रात एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। घर के आंगन में चारपाई पर सो रहे मजदूर मेहराज उर्फ मिराज की अज्ञात हमलावरों ने हाथ-पैर बांधकर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह परिजनों ने उसका शव खून से लथपथ हालत में चारपाई पर पड़ा देखा, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।

UP: मृतक के पिता के अनुसार, मेहराज दिल्ली में मजदूरी करता था और ईद के मौके पर कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। घटना के समय उसकी पत्नी रूही और दोनों छोटे बच्चे पास ही दूसरी चारपाई पर सो रहे थे। परिजनों का आरोप है कि हत्या में पत्नी की भूमिका संदिग्ध है, क्योंकि घटना के समय वह मौके पर मौजूद थी। वहीं पत्नी का कहना है कि रात में कोई अज्ञात व्यक्ति आया और उसे बेहोश कर दिया, जिसके बाद क्या हुआ उसे कुछ पता नहीं।

UP: सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही घटना के खुलासे का दावा कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire