Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP: यूपी में रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कसा शिकंजा, हर मंडल में बनेंगे डिटेंशन सेंटर

UP: यूपी में रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कसा शिकंजा, हर मंडल में बनेंगे डिटेंशन सेंटर
X

UP: लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 17 नगर निकायों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि नगर निकाय अपने-अपने क्षेत्रों में काम कर रहे संदिग्ध रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की सूची तैयार कर उसे संबंधित कमिश्नर और आईजी को सौंपें।

UP: इन निर्देशों के बाद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तेजी से एक्शन में आ गए हैं। प्रथम चरण में प्रदेश के हर मंडल में डिटेंशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जहां सत्यापन पूरा होने तक इन घुसपैठियों को सुरक्षित निगरानी में रखा जाएगा। दिल्ली की तर्ज पर यूपी में भी खाली सरकारी इमारतों, सामुदायिक केंद्रों, पुलिस लाइनों और थानों की पहचान की जा रही है ताकि उन्हें डिटेंशन सेंटर के रूप में उपयोग किया जा सके।

UP: दिल्ली में वर्तमान में 18 डिटेंशन सेंटर चल रहे हैं, जहाँ करीब 1500 विदेशी नागरिक कड़े प्रबंधों के बीच रखे गए हैं। यूपी के सेंटरों में भी भोजन, चिकित्सा सुविधाओं और सुरक्षा के समुचित इंतज़ाम किए जाएंगे। सत्यापन पूरा होने के बाद एफआरआरओ के माध्यम से उन्हें उनके मूल देश वापस भेजने की प्रक्रिया की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया राज्यों को भेज दी है, जिसके आधार पर यूपी अब सख्त कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire