Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP Police Constable Bharti 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिन आयोजित होगा एग्जाम, जानें पासिंग मार्क्स और सिलेबस

UP Police Constable Bharti 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिन आयोजित होगा एग्जाम, जानें पासिंग मार्क्स और सिलेबस
X

UP Police Constable Bharti 2026: उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने UP Police Constable Bharti 2026 के लिए लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस साल यूपी पुलिस में कुल 32,679 कांस्टेबल पदों पर भर्ती होनी है। परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी और प्रत्येक दिन दो पालियों में लिखित परीक्षा होगी।

UP Police Constable Bharti 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के पद

भर्ती विभिन्न श्रेणियों के लिए की जा रही है: आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला), आरक्षी पीएसीसी/सशस्त्र पुलिस (पुरुष), आरक्षी विशेष सुरक्षा बल (पुरुष), महिला बटालियन के लिए महिला आरक्षी, आरक्षी घुड़सवार पुलिस (पुरुष,) जेल वार्डर (पुरुष/महिला),

आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 थी।

UP Police Constable Bharti 2026: लिखित परीक्षा का शेड्यूल और विवरण

UPPRPB ने लिखा है कि परीक्षा 300 अंकों की होगी और इसमें 150 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न के 2 अंक होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। नेगेटिव मार्किंग समाप्त कर दी गई है।

UP Police Constable Bharti 2026: सिलेबस

लिखित परीक्षा में निम्नलिखित विषय शामिल होंगे: सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी संख्यात्मक और मानसिक योग्यता (Numerical and Mental Ability), मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि और तार्किक क्षमता (Mental Aptitude/Reasoning)

UP Police Constable Bharti 2026: पासिंग मार्क्स

लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार ही फिजिकल टेस्ट में शामिल हो सकेंगे। पासिंग मार्क्स कैटेगरी वाइज इस प्रकार हैं: जनरल: 30% (300 में से 90 अंक), EWS: 25% (300 में से 75 अंक), OBC: 25% (300 में से 75 अंक), SC/ST: 20% (300 में से 60 अंक)

UP Police Constable Bharti 2026: सिलेक्शन प्रोसेस

UP Police Constable Bharti 2026 का सिलेक्शन 5 चरणों में होगा: शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST), लिखित परीक्षा फिजिकल टेस्ट (केवल लिखित परीक्षा पास उम्मीदवार), मेडिकल टेस्ट और अंतिम मेरिट लिस्ट, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के बाद UPPRPB लिखित और फिजिकल टेस्ट के अंक मिलाकर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार करेगा, जिसके आधार पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire