Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP Police Constable Admit Card 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इतने जून तक होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड

Vpb
UP Police Constable Admit Card 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इतने जून तक होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड
X

UP Police Constable Admit Card 2026: लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 32000 कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 8 जून 2026 को निर्धारित है, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने पहले ही सभी उम्मीदवारों की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी थी।

परीक्षा तिथियां और शेड्यूल

भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दी गई परीक्षा तिथि, समय, पाली और केंद्र की जानकारी ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी गई है। देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से की जा रही है। 8 जून 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 5 जून 2026 को जारी किया जाएगा, जबकि 9 जून 2026 की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 6 जून 2026 को उपलब्ध होगा। इसी तरह, 10 जून 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 7 जून 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा से संबंधित सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी कर्मचारियों को फोटोयुक्त पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। अधिकारियों को केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रतिबंधित वस्तुएं

परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, डिजिटल पेन, हेल्थ बैंड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। अभ्यर्थियों को केवल एडमिट कार्ड, वैध पहचान पत्र और पेन ले जाने की अनुमति होगी। बैग रखने के लिए क्लॉकरूम की व्यवस्था भी की जाएगी।

परीक्षा पैटर्न

लिखित परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 300 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे (120 मिनट) होगी। प्रश्न सामान्य ज्ञान, हिंदी, गणितीय योग्यता, मानसिक अभिरुचि और तार्किक क्षमता से जुड़े होंगे।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

-उम्मीदवार यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

-होमपेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।

-“Candidate Login” विकल्प चुनें।

-रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

-एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire