Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News: अफसरों का हिसाब-किताब होगा..और हो गया हिसाब-किताब, माफिया मुख्तार के विधायक बेटे का 2 साल की सजा

UP News: मऊ। मऊ की एमपी, एमएलए कोर्ट में अब्बास अंसारी को 2022 से जुड़े एक हेट स्पीच मामले में शनिवार को दो साल की सजा सुनाई है। सजा का ऐलान के साथ ही अब्बास की विधायकी भी चली जाएगी।

UP News: अफसरों का हिसाब-किताब होगा..और हो गया हिसाब-किताब, माफिया मुख्तार के विधायक बेटे का 2 साल की सजा
X

UP News: मऊ। मऊ की एमपी, एमएलए कोर्ट में अब्बास अंसारी को 2022 से जुड़े एक हेट स्पीच मामले में शनिवार को दो साल की सजा सुनाई है। सजा का ऐलान के साथ ही अब्बास की विधायकी भी चली जाएगी। कोर्ट ने अब्बास के साथ ही उनके चुनाव एजेंट मंसूर को 6 महीने की सजा सुनाई है। दोनों पर 2-2 हजार का जुर्माना भी लगाया।

कोर्ट ने शनिवार को दोनों को दोषी करार दिया, जबकि अब्बास के छोटे भाई उमर अंसारी को बरी कर दिया था। विधायक के वकील दरोगा सिंह ने कहा- सजा होने के बाद अब्बास और मंसूर ने 20-20 हजार के बेल बॉन्ड भर दिए, जिसके बाद दोनों को जमानत मिल गई।

बता दें, अब्बास को जिस मामले में सजा हुई है, वह 2022 में हुए विधानसभा चुनाव का है। इस दौरान एक चुनावी रैली में अब्बास ने कहा था- सपा मुखिया अखिलेश यादव से कहकर आया हूं, सरकार बनने के बाद 6 महीने तक किसी की ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं होगी। जो जहां है, वहीं रहेगा। पहले हिसाब-किताब होगा। फिर ट्रांसफर होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire