Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP News : स्कूल विलय पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 1 किमी से दूर और 50 से अधिक छात्रों वाले स्कूलों का नहीं होगा विलय

यह जानकारी बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

UP News : स्कूल विलय पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 1 किमी से दूर और 50 से अधिक छात्रों वाले स्कूलों का नहीं होगा विलय
X

UP News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्राथमिक स्कूलों के विलय को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब एक किलोमीटर से अधिक दूरी वाले और 50 से अधिक छात्रों वाले स्कूलों का विलय नहीं किया जाएगा। यदि किसी स्कूल की पेयरिंग इन मानकों के विपरीत हो चुकी है, तो उसे एक सप्ताह के भीतर रद्द कर दिया जाएगा। यह जानकारी बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

शिक्षा में सुधार और भ्रांतियों का खंडन-

मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि 2017 के बाद से प्रदेश में बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर शिक्षा व्यवस्था को बदहाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार ने प्राथमिक शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर स्कूल पेयरिंग को लेकर भ्रांतियां फैलाने का भी आरोप लगाया। सिंह ने स्पष्ट किया कि किसी भी शिक्षक का पद समाप्त नहीं होगा और सभी स्वीकृत पद बरकरार रहेंगे।

स्कूल बंद नहीं होंगे, बाल वाटिका की शुरुआत-

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक भी स्कूल बंद नहीं होगा। जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या कम है, वहां भविष्य में छात्रों की संख्या बढ़ने पर उनका उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा, खाली पड़े स्कूलों में प्री-प्राइमरी शिक्षा के लिए बाल वाटिका शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 27.53 लाख नए बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूलों में हुआ है, जो शिक्षा के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का अनुपालन-

संदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को लागू किया जा रहा है। पिछले आठ वर्षों में बेसिक शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। पहले सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, लेकिन अब अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजने में गर्व महसूस करते हैं।

शिक्षक समायोजन और अभिभावकों की समस्याओं का समाधान-

मंत्री ने बताया कि 20,182 शिक्षकों का उनकी सहमति से समायोजन किया गया है। यदि किसी अभिभावक को स्कूल पेयरिंग से कोई असुविधा हो रही है, तो वे अपने जिले के बीएसए कार्यालय में बनी विशेष सेल में शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इन शिकायतों का समाधान एक सप्ताह के भीतर किया जाएगा। साथ ही, छात्र-शिक्षक अनुपात को पूरा करने के लिए जल्द ही नई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire