Breaking News
UP News : गैस बचाने की नसीहत बनी झगड़े की वजह, सास-बहू का विवाद थाने तक पहुंचा, पुलिस भी रह गई हैरान
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
UP News : योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में गन्ने का FRP बढ़ा, प्रति क्विंटल कीमत में इतना हुआ इजाफा
UP News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी राहत देते हुए 2024-25 सीजन के लिए गन्ने के उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब अगेती प्रजाति के गन्ने का भाव ₹400 प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति का ₹390 प्रति क्विंटल तय किया गया है। इस फैसले से राज्य के लाखों गन्ना किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।
UP News : कैबिनेट ने दी मंजूरी
मंगलवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन से इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। राज्य परामर्शी समिति ने पहले ही इस वृद्धि पर अपनी सहमति दे दी थी। वर्तमान में अगेती प्रजाति का FRP ₹370, सामान्य प्रजाति का ₹360 और रिजेक्टेड प्रजाति का ₹355 प्रति क्विंटल है। यानी अब किसानों को अगेती और सामान्य दोनों प्रजातियों पर ₹30 प्रति क्विंटल का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
UP News : पिछले वर्षों में चुनावी मौसम में हुई थी वृद्धि
गौरतलब है कि योगी सरकार ने पिछली बार 2023-24 सीजन में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले गन्ने के दामों में ₹20 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की थी। इससे पहले 2021-22 सीजन में विधानसभा चुनाव से ऐन पहले ₹25 की वृद्धि की गई थी। हालांकि 2022-23 में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी, जिससे किसान संगठनों में नाराजगी देखने को मिली थी।
UP News : मिल मालिकों ने जताई थी आपत्ति
गन्ने के नए भाव तय करने से पहले चीनी मिल मालिकों और कृषि संगठनों के बीच तीखी बहस हुई थी। मिल मालिकों का कहना था कि लागत बढ़ने से भुगतान में कठिनाई आएगी और कई मिलें आर्थिक संकट में आ सकती हैं। लेकिन किसान संगठनों ने सरकार पर दबाव बनाया कि महंगाई के दौर में गन्ने का मूल्य बढ़ाना जरूरी है। सूत्रों के अनुसार, इस बार सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया ताकि किसानों में यह संदेश जाए कि गन्ने का मूल्य केवल चुनावी साल में ही नहीं बढ़ाया जाता। इससे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक सकारात्मक माहौल तैयार करने का भी लक्ष्य है।
UP News : रिजेक्टेड प्रजाति पर कोई निर्णय नहीं
हालांकि रिजेक्टेड प्रजाति के गन्ने की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। किसान संगठनों ने इसे लेकर निराशा जताई है। वहीं विपक्ष ने सरकार के इस फैसले को “चुनावी लॉलीपॉप” करार दिया है। सपा प्रवक्ता मनीष सिंह ने कहा कि “सरकार हर बार चुनाव से पहले किसानों को बहलाने का काम करती है, लेकिन भुगतान की समस्या जस की तस बनी रहती है।”
UP News : बढ़ेगा उत्पादन और किसानों की आय
राज्य सरकार का कहना है कि इस बढ़ोतरी से गन्ना उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों की आय में सीधा इजाफा होगा। कृषि विशेषज्ञों का भी मानना है कि यह फैसला गन्ना क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा और ग्रामीण इलाकों में आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Punjab Kings launch New Jersey: आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी, कप्तान श्रेयस अय्यर का दिखा नया अंदाज
- 2. नकली iPhone पार्ट्स बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़, 5 दुकानदार गिरफ्तार, करोड़ों का माल जब्त
- 3. Raipur City News: होली पर नहीं चलेगा हुड़दंग, 3 हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात, हर पल कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी खबर
- 4. MP Accident : ट्रैक्टर खरीदने जा रहे थे चार लोग, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
RAVI KHAVSE
October 30, 2025 at 09:32 AM
मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए। कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए। रवि खवसे, मुलताई (मध्यप्रदेश)
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

