Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP News : मां कपड़े धोती रही, तालाब में समा गई तीन जिंदगियां, भाई-बहन समेत तीन की मौत

इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

UP News : मां कपड़े धोती रही, तालाब में समा गई तीन जिंदगियां, भाई-बहन समेत तीन की मौत
X

UP News : हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद मार्मिक और दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां तालाब में नहाने गए एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना बिवांर थाना क्षेत्र के छानी खुर्द गांव की है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रमेश श्रीवास की पत्नी पार्वती गुरुवार सुबह अपने तीन बच्चों 10 वर्षीय शिवेंद्र, 7 वर्षीय रुद्रांश और 5 वर्षीय मांडवी को साथ लेकर गांव के तीन मढ़ी तालाब पहुंची थी। पार्वती तालाब किनारे बैठकर कपड़े धोने में व्यस्त हो गई, जबकि तीनों बच्चे अन्य बच्चों को देखकर तालाब में नहाने उतर गए।

बताया जा रहा है कि नहाते-नहाते तीनों बच्चे तालाब के गहरे हिस्से में पहुंच गए और डूबने लगे। मां को इस दौरान घटना की भनक तक नहीं लगी। कुछ समय बाद जब बच्चों के शव पानी की सतह पर दिखाई दिए, तब घटना का पता चला और चीख-पुकार मच गई।

ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चों को तत्काल तालाब से बाहर निकालकर छानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire