Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP News : महालक्ष्मी मंदिर की दीवार गिरी, कई श्रद्धालु नदी में बहे, रेस्क्यू जारी

पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया।

UP News : महालक्ष्मी मंदिर की दीवार गिरी, कई श्रद्धालु नदी में बहे, रेस्क्यू जारी
X

UP News : आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना नदी के किनारे स्थित ऐतिहासिक महालक्ष्मी मंदिर में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। मंदिर की दीवार अचानक ढह गई, जिसके मलबे में कई श्रद्धालु दब गए और कुछ यमुना नदी के तेज बहाव में बह गए। इस हादसे से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार का माहौल बन गया। पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, हादसा शाम करीब 7 बजे हुआ, जब मंदिर में 30 से 40 श्रद्धालु मौजूद थे। बस्तर में भारी बारिश और ऊपरी क्षेत्रों से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया था। कई लोग मंदिर की ग्रिल पर खड़े होकर नदी में बाढ़ का नजारा देख रहे थे। इसी दौरान मंदिर की एक पुरानी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे ग्रिल पर खड़े लोग असंतुलित होकर यमुना में जा गिरे। कुछ लोग मलबे में दब गए, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीमें मौके पर पहुंचीं। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मलबे से 6 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। इन सभी को तत्काल अस्पताल भेजा गया। यमुना में बहे लोगों की तलाश के लिए 9 गोताखोरों को नदी में उतारा गया है, और एनडीआरएफ की टीम भी राहत कार्य में जुट गई है। अभी तक लापता लोगों की सटीक संख्या का पता नहीं चल सका है, लेकिन कुछ श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire