Create your Account
UP News : ईंटों की ढांग गिरने से दो की मौत, चार घायल
UP News : बागपत। गौना गांव के महादेव ब्रिक फील्ड भट्ठे में एक भीषण हादसा हुआ, जब ईंटों की ढांग अचानक गिरने से 6 लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बता दें कि घटना उस समय हुई जब कुछ मजदूर मिनी ट्रक में ईंट भर रहे थे। इसी दौरान ढांग भरभराकर गिर गई और छह लोग मलबे में दब गए। अन्य मजदूरों ने दौड़कर उन्हें मलबे से बाहर निकाला। मौके पर राजेन्द्र 60 वर्ष और मुनीम दिनेश यादव 50 वर्ष की मौत हो गई। वहीं चार घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे का कारण ईंटों की ढांग का ढीला होना बताया जा रहा है, जबकि पुलिस और भट्ठे प्रबंधन हादसे की पूरी स्थिति का विवरण जुटा रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Princess of Pop Britney Spears: अमेरिका की पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स को कोर्ट ने सुनाई एक दिन की जेल की सजा, आदेश में कही ये बात; जानें पूरा मामला
- 2. West Bengal Election Live Updates: बंगाल में नतीजे आने के बाद नहीं मनेगा जीत का जश्न, चुनाव आयोग ने विजय रैली पर लगाई रोक
- 3. Women's T20 World Cup 2026 : टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, हरमनप्रीत की कप्तानी में दूसरे ICC खिताब पर होगी नजर
- 4. UP: एडेड माध्यमिक विद्यालयों में 23 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, आयोग जल्द शुरू करेगा सिलेक्शन प्रक्रिया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

