Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News : गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर वसूला जाएगा टोल टैक्स, जानें विभिन्न वाहनों के लिए दरें

UP News : गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर वसूला जाएगा टोल टैक्स, जानें विभिन्न वाहनों के लिए दरें
X

UP News : गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर आज रात 12 बजे से टोल टैक्स लागू होने जा रहा है। भगवानपुर टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को टोल शुल्क का भुगतान करना होगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं, साथ ही विभिन्न वाहनों के लिए टोल दरों की सूची भी प्रकाशित की गई है। यह टोल भगवानपुर से चौदह परास पूर्वांचल टोल प्लाजा तक लागू रहेगा।

UP News : टोल दरें

बाइक/ऑटो:

एकल यात्रा: ₹140

रिटर्न यात्रा: ₹230

कार/जीप/वैन:

एकल यात्रा: ₹285

रिटर्न यात्रा: ₹455

मिनी बस:

एकल यात्रा: ₹440

रिटर्न यात्रा: ₹705

भारी निर्माण मशीन (HCM), भू गतिमान उपस्कर (EME), बहुधुरीय यान (MAV) (3 से 6 धुरी):

प्रति फेरा: ₹1335

विशाल आकार यान (7 या अधिक धुरी):

प्रति फेरा: ₹1745

UP News : नियम और छूट

यूपी सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार, रिटर्न यात्रा पर 60% टोल शुल्क देना होगा। इसके अलावा, एक महीने में 20 या अधिक एकल यात्राएं करने वाले वाहनों से 80% टोल शुल्क वसूला जाएगा। टोल का भुगतान ऑनलाइन या FASTag के माध्यम से करना अनिवार्य होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire