Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
UP News : चप्पल के लिए एक के बाद एक तीन युवक कुएं में उतरे, तीनों की मौत, मचा कोहराम
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा प्रतीत होता है कि कीचड़ युक्त कुएं में जहरीली गैस रही होगी,

UP News : बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में रविवार को कुएं में गिरकर तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों बारी बारी से कुएं में उतरे थे। एक चप्पल को निकालने के चक्कर में तीनों उतरे और मौत के मुंह में समा गए। घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
UP News : बता दें कि बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ागांव में रविवार को कुएं में चप्पल गिरने के बाद किसान अनिल पटेल 40 वर्ष खेत में बने कीचड़ युक्त कुएं में गए और बेहोश हो गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए संदीप वर्मा 19 वर्ष और बाला वर्मा 21 वर्ष भी कुएं में उतर गए।
UP News : बताया जाता है कि नीचे उतरते ही संदीप और बाला भी बेहोश हो गये, जिसके बाद गांववालों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित किया। अधिकारी ने बताया कि किसी तरह तीनों को कुएं से बाहर निकालकर इलाज के लिए बांदा स्थित मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
UP News : पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा प्रतीत होता है कि कीचड़ युक्त कुएं में जहरीली गैस रही होगी, जिसकी चपेट में आकर तीनों की मौत हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और उसके बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पायेगा।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


