Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP News : खेलते-खेलते कुएं में गिरीं तीन सगी बहनें, तीनों की डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम

इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध और शोकाकुल कर दिया है।

UP News : खेलते-खेलते कुएं में गिरीं तीन सगी बहनें, तीनों की डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम
X

UP News : महोबा। जिले के अजनर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां सोमवार की दोपहर तीन सगी बहनों की कुएं में गिरने से मौत हो गई। तीनों मासूम खेत में खेल रही थीं और खेल-खेल में कुएं के पास पहुंचीं, जहां हादसा हो गया। मृत बच्चियों की पहचान रुचि 8 वर्ष, दीक्षा 7 वर्ष और पुष्पा 4 वर्ष के रूप में हुई है।

तीनों किसान रामलाल की बेटियां थीं, जो खेत में अपने परिजनों के साथ आई थीं। दोपहर तक वे खेलती नजर आईं, लेकिन फिर अचानक गायब हो गईं। देर रात तक गांव वाले और पुलिस उनकी तलाश में जुटे रहे। मंगलवार तड़के जब खेत के पास स्थित कुएं में तीनों के शव तैरते दिखे, तो गांव में कोहराम मच गया।

ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध और शोकाकुल कर दिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire