Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
UP News : पुलिस लाइन में सिपाही की संदिग्ध मौत, खून से लथपथ शव मिलने से मचा हड़कंप...
UP News : सहारनपुर। जन्माष्टमी की धूमधाम के बीच सहारनपुर के पुलिस लाइन में एक सिपाही की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।

UP News : सहारनपुर। जन्माष्टमी की धूमधाम के बीच सहारनपुर के पुलिस लाइन में एक सिपाही की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सोमवार को पुलिस लाइन स्थित नवीन बैरक बिल्डिंग के प्रथम तल पर सिपाही का शव औंधेमुंह पड़ा मिला, जिसे देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है, जो आगरा का निवासी था और 2021 बैच का सिपाही था।
UP News : सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। सिपाही सन्नी की मौत के कारणों को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
UP News : पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सन्नी रविवार को बंदियों को छोड़ने नोएडा गया था और देर रात लौटने के बाद पुलिस लाइन स्थित अपनी बैरक में पहुंचा था। सिपाही की मौत को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं, और पुलिस विभिन्न एंगल से मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सन्नी आगरा के ताजगंज इलाके के असद मोहल्ले में रहता था और बड़गांव थाने से एक महीने की ड्यूटी के लिए पुलिस लाइन आया था।
UP News : मृतक सिपाही के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और उनके आगरा से सहारनपुर पहुंचने की उम्मीद है। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि सिपाही की संदिग्ध मौत की वजह का पता लगाया जा सके।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


