Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP News : सांप के डसने से छात्र की मौत, जिंदगी की आस में 7 घंटे तक गंगा नदी में लकड़ी से बांध के रखा शव; फिर मची चीख-पुकार

Dev Verma
UP News : सांप के डसने से छात्र की मौत, जिंदगी की आस में 7 घंटे तक गंगा नदी में लकड़ी से बांध के रखा शव; फिर मची चीख-पुकार
X

UP News : अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रहरा गांव में सांप के डसने से कक्षा 7 का 14 वर्षीय छात्र सुरजीत की मौत हो गई। परिजनों ने जिंदगी की आस में शव को सात घंटे तक गंगा के बहते पानी में रखा, लेकिन छात्र नहीं बच सका। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया।

UP News : खेत में भूसा निकालते समय हुआ हमला

जानकारी के अनुसार, थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव पीतमपुर निवासी जयराम सिंह का बेटा सुरजीत गुरुवार शाम गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत में बोंगे से भूसा निकालने गया था। इसी दौरान अचानक एक सांप ने उसे डंस लिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।

UP News : गंगा जल में रखकर की जिंदगी की आस

परिजन शव को गांव लेकर पहुंचे तो ग्रामीणों के सुझाव पर सुरजीत को बांस के सहारे गंगा नदी के बहते पानी में रख दिया गया। सिर्फ उसका मुंह पानी से बाहर रखा गया। करीब सात घंटे तक शव को पानी में रखा गया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद परिजन शव को झाड़-फूंक करने वाले तांत्रिक के पास ले गए, लेकिन वहां भी छात्र की सांसें नहीं लौटीं।

UP News : परिवार में मचा कोहराम

सुरजीत चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था और गांव के स्कूल में कक्षा सात में पढ़ रहा था। मौत की खबर सुनकर परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ चौधरी ने ऐसे मामले की जानकारी से इनकार किया है।

UP News : पीलीभीत में सांप काटने की दूसरी घटना

इसी बीच पीलीभीत जिले के महदिया में भी एक महिला को घर में साफ-सफाई करते समय सांप ने डंस लिया। महिला की बेटे ने हिम्मत दिखाई और सांप को डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद मां को लेकर अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने सांप को देखकर तुरंत इलाज शुरू किया। महिला की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों घटनाएं सांप काटने के बाद तुरंत चिकित्सकीय मदद न लेने और झाड़-फूंक पर भरोसा करने के खतरों को उजागर करती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि सांप काटने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचें और किसी भी प्रकार की देरी न करें।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire