Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP News : चार पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ छात्र ने जिम में दी जान, पुलिस जांच में जुटी

इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

UP News : चार पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ छात्र ने जिम में दी जान, पुलिस जांच में जुटी
X

UP News : झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। कस्बा निवासी 12वीं के छात्र अस्मित अहिरवार ने चार पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर जिम के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

जानकारी के मुताबिक अस्मित जिम में पार्ट-टाइम काम करता था। बताया जा रहा है कि वह देर रात जिम पहुंचा, जहां उसने शराब का सेवन किया और फिर अपने मफलर से फांसी लगा ली। यह पूरी घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे पुलिस ने जांच के दौरान कब्जे में ले लिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस छात्र के दोस्तों, जिम संचालक और परिजनों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी थी, जिसने एक होनहार छात्र को यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire