Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News : हरिद्वार से लौटते वक्त तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, 3 दोस्तों की मौत

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

UP News : हरिद्वार से लौटते वक्त तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, 3 दोस्तों की मौत
X

UP News : मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से लौट रहे चार युवकों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा दौराला थाना क्षेत्र के सकोती मोड़ के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ब्रेजा कार अचानक अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया, लेकिन तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चौथे घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को वाहन चलाते समय झपकी आने से कार का संतुलन बिगड़ गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire