Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News : सपा-बसपा अंधेरे में रहने के आदी थे : CM योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- पहले था ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’

UP News : सपा-बसपा अंधेरे में रहने के आदी थे : CM योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- पहले था ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’
X

UP News : फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद में 658 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों खासकर समाजवादी पार्टी और बसपा पर जमकर हमला बोला।

UP News : विपक्ष पर CM योगी का हमला

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग अंधेरे में रहने के आदी थे, क्योंकि अंधेरे में ही उनकी डकैती आसानी से चल जाती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों का एजेंडा विकास नहीं, बल्कि समाज को बांटना, गुंडागर्दी को बढ़ावा देना और विकास कार्यों में बाधा डालना रहा है।

UP News : वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया से वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज तक

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में हर जिले का एक चिन्हित माफिया हुआ करता था, जो गरीबों की जमीन हड़पता और व्यापारियों से वसूली करता था। उस समय “वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया” की स्थिति थी। जबकि अब डबल इंजन सरकार “वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज” और “वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट” जैसी योजनाओं के जरिए विकास को नई गति दे रही है।

UP News : नीयत साफ तो नीति अपने आप मार्ग बनाती है

सीएम योगी ने कहा कि जब नीयत साफ होती है तो नीति और नियंता अपने आप मार्ग प्रशस्त कर देते हैं। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश अब माफिया, गुंडागर्दी और उपद्रव से मुक्त होकर विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire