Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News : शाहजहांपुर को शिक्षा का बड़ा तोहफा, योगी सरकार ने स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय की स्थापना को दी मंजूरी

UP News : शाहजहांपुर को शिक्षा का बड़ा तोहफा, योगी सरकार ने स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय की स्थापना को दी मंजूरी
X

UP News : लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में उच्च शिक्षा क्षेत्र से जुड़े एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके तहत मुमुक्ष आश्रम ट्रस्ट द्वारा संचालित शैक्षणिक इकाइयों को उच्चीकृत करते हुए शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया गया। यह विश्वविद्यालय क्षेत्र में उच्च शिक्षा के अवसरों को बढ़ाने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

UP News : उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि यह निर्णय प्रदेश में उच्च शिक्षा को सशक्त, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने के प्रयासों का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि मुमुक्ष आश्रम ट्रस्ट के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने ट्रस्ट की सभी चल-अचल संपत्तियों को नि:शुल्क राज्य सरकार को हस्तांतरित कर विश्वविद्यालय की स्थापना का आधार मजबूत किया है।

UP News : मंत्री ने आगे कहा कि स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय शाहजहांपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनेगा। विश्वविद्यालय के माध्यम से युवाओं को अत्याधुनिक शैक्षणिक सुविधाएँ, अनुसंधान संसाधन और नवाचार आधारित शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 में आवश्यक संशोधन करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश, 2025 को प्रख्यापित करने का निर्णय लिया गया है।

UP News : यह विश्वविद्यालय न केवल शाहजहांपुर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा क्षेत्र में नई दिशा और संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त करेगा, जिससे युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुसंधान के अवसर उपलब्ध होंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire