Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News: वाराणसी हवाई अड्डे पर विदेशी यात्री के पास मिला सेटेलाइट फोन, सीआईएसएफ ने दबोचा

UP News: वाराणसी हवाई अड्डे पर विदेशी यात्री के पास मिला सेटेलाइट फोन, सीआईएसएफ ने दबोचा
X

UP News: लखनऊ: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विदेशी यात्री के सामान से सेटेलाइट फोन बरामद हुआ। भारत में सेटेलाइट फोन का बिना अनुमति उपयोग प्रतिबंधित है, जिसके चलते यह घटना सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है।

UP News: जानकारी के अनुसार, इटली के नागरिक ट्रॉम्बेटा एलेसेंड्रो इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6ई 6597 से वाराणसी से बेंगलुरु जाने के लिए शाम 6:45 बजे हवाई अड्डे पर पहुंचा था। सीआईएसएफ जवानों ने सुरक्षा जांच के दौरान उसके सामान में संदिग्ध डिवाइस पाया, जो तलाशी में सेटेलाइट फोन निकला। यात्री से तत्काल पूछताछ शुरू की गई, जिसमें उसने फोन अपने पास होने की बात स्वीकारी, लेकिन इसके उपयोग और मंशा के बारे में स्पष्ट जवाब नहीं दे सका।

UP News: भारत में सेटेलाइट फोन का उपयोग केवल दूरसंचार विभाग की अनुमति से ही संभव है, जो आमतौर पर आपातकालीन और सुरक्षा एजेंसियों के लिए होता है। हवाई अड्डा अधिकारियों ने यात्री को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि फोन कहां से आया और इसका भारत में उपयोग का उद्देश्य क्या था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire