:

UP News : राम मंदिर चंदा चोरी विवाद : दान गिनती से हटाए गए 40 कर्मचारी, SIT जांच में नई टीम को सौंपी गई जिम्मेदारी

UP News

UP News : अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती और कथित धन हेराफेरी के विवाद में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। दान की गणना में लगे करीब 40 कर्मचारियों को उनके कार्य से हटा दिया गया है। उनकी जगह बैंक और ट्रस्ट की ओर से नई टीम को गणना की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।


UP News : SIT की जांच तेज, 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने छह दिनों की पड़ताल के बाद लखनऊ लौट गई है। टीम ने ट्रस्ट पदाधिकारियों, पुजारियों, बैंक अधिकारियों और कैश प्रबंधन कर्मचारियों समेत 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की। SIT ने सभी लोगों को जांच पूरी होने तक अयोध्या न छोड़ने के निर्देश दिए हैं।


UP News : रिकॉर्ड और CCTV फुटेज की जांच

SIT ने दान राशि, CCTV फुटेज, नकदी गिनने की प्रक्रिया और आभूषणों से जुड़े दावों की गहन जांच की है। जांच केवल चढ़ावे तक सीमित नहीं है, बल्कि ट्रस्ट की खरीद प्रक्रियाओं और मंदिर निर्माण सामग्री की खरीद की भी समीक्षा की जा रही है।


UP News : रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू से लंबी पूछताछ

जांच के दौरान रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू (महासचिव चंपत राय के करीबी) से लंबी पूछताछ की गई। उनके सहयोगियों, रिश्तेदारों और संपत्तियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, 2025 के प्रयागराज महाकुंभ के दौरान हुए दान संग्रह और संभावित अनियमितताओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us