Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News: यूपी बॉर्डर पर रोके गए राहुल और प्रियंका गांधी, बीजेपी ने बताया नौटंकी

UP News: यूपी बॉर्डर पर रोके गए राहुल और प्रियंका गांधी, बीजेपी ने बताया नौटंकी
X

UP News: नई दिल्ली/लखनऊ: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को संभल में हिंसा प्रभावितों से मिलने के लिए यूपी बॉर्डर पर रोक दिया गया। दोनों नेता शाही जामा मस्जिद के सर्वे के बाद हिंसा पीड़ितों से मुलाकात करने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें यूपी सीमा पर रोक लिया। इस मुद्दे पर मंगलवार को संसद में भी चर्चा हुई।

UP News: इससे पहले, सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और उनके अन्य नेताओं को भी पुलिस प्रशासन ने संभल जाने से रोक दिया था। इसी तरह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रतिनिधिमंडल को भी लखनऊ में ही रोका गया। संभल प्रशासन ने बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी।

UP News: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस ने अब अपनी नौटंकी शुरू कर दी है। मौर्य ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकारें ‘एक हैं तो सेफ हैं’ के संकल्प के साथ सुशासन की मिसाल पेश कर रही हैं। यूपी में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने दंगामुक्त प्रदेश बनाने का सपना साकार किया है, जो सपा और कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा।"

UP News: मौर्य ने आगे कहा कि संभल में न्यायालय के आदेश से शांति पूर्वक सर्वे हुआ, लेकिन सपा नेताओं की वर्चस्व की लड़ाई में लोगों की जानें गईं। जब सपा का ड्रामा खत्म हुआ, तो कांग्रेस ने अपनी नौटंकी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि जनता देख रही है कि इन पार्टियों को देश, प्रदेश और जनता के विकास की नहीं, केवल मुसलमानों के वोट की चिंता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire