Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP News : लॉज और टेंट हाउस में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 8 गिरफ्तार

UP News : लॉज और टेंट हाउस में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 8 गिरफ्तार
X

UP News : बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चार पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। सभी के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

UP News : पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सिविल लाइन मोहल्ले में रोडवेज बस स्टॉप के पास स्थित अमन लॉज और पहलवारा मोहल्ले में टीटू सिनेमा के निकट मंगल टेंट हाउस में अनैतिक देह व्यापार का धंधा संचालित हो रहा है। इस सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विशाल पांडेय और क्षेत्राधिकारी (सीओ) ज्योति श्री के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

UP News : पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमन लॉज से अनवर (पुत्र कमालुद्दीन), सिराज (पुत्र मोईद), बरकत अली (पुत्र अमजद) और दो महिलाओं को हिरासत में लिया। वहीं, मंगल टेंट हाउस से सहजराम (पुत्र रामलाल) और दो अन्य महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। दोनों स्थानों पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं, और मामले की जांच क्षेत्राधिकारी ललिया डॉ. जितेंद्र कुमार को सौंपी गई है।

UP News : एसपी ने बताया कि इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार, महिला थाना प्रभारी पूनम यादव, उप निरीक्षक नंदकेश तिवारी, कांस्टेबल विजय बहादुर, विपिन कुमार, आकांक्ष प्रताप सिंह, महिला कांस्टेबल विद्यावती, रोशनी देवी, अंजली यादव, ब्रजान्तीराज और कांस्टेबल मुदित पटेल की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य संभावित तारों की जांच में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire