Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News : रिश्वत में पैसे नहीं, जूते मांगे, CCTV में कैद हुई सिपाहियों की करतूत, दोनों हुए सस्पेंड

रोजाना 100 से अधिक कॉल्स मिल रही हैं और सभी पर एक्शन लिया जा रहा है।”

UP News : रिश्वत में पैसे नहीं, जूते मांगे, CCTV में कैद हुई सिपाहियों की करतूत, दोनों हुए सस्पेंड
X

UP News : आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में भ्रष्टाचार का एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया। यहां पुलिस के दो सिपाहियों ने रिश्वत में पैसे नहीं, बल्कि जूते मांग लिए और उनकी यह हरकत CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना एक स्थानीय जूते की दुकान की है, जहां सिपाही विश्वनाथ और कौशल किसी मामले की जांच के बहाने पहुंचे थे।

दुकानदार से उन्होंने दो जोड़ी जूते बतौर ‘रिश्वत’ मांग लिए। यह पूरा वाकया दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। दुकानदार ने फुटेज के साथ शिकायत पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार से की। मामले की गंभीरता देखते हुए कमिश्नर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया। दोनों एसीपी ऑफिस में पदस्थ थे और अब इनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है।

घटना के बाद पुलिस कमिश्नर ने रिश्वतखोरी पर लगाम लगाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 7839860813 जारी किया है। उन्होंने कहा — “यदि कोई पुलिसकर्मी रिश्वत मांगता है, तो नागरिक तुरंत इस नंबर पर शिकायत दर्ज करें। रोजाना 100 से अधिक कॉल्स मिल रही हैं और सभी पर एक्शन लिया जा रहा है।”


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire