Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP News : यूपी के तीर्थस्थलों ने बढ़ाया प्रदेश की आर्थिक ग्रोथ, पीएम मोदी ने काशी की ऊर्जा को बनाए रखने का आह्वान किया

Dev Verma
UP News : यूपी के तीर्थस्थलों ने बढ़ाया प्रदेश की आर्थिक ग्रोथ, पीएम मोदी ने काशी की ऊर्जा को बनाए रखने का आह्वान किया
X

UP News : वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने स्टेशन से रवाना किया, जबकि दिल्ली-फिरोजपुर, लखनऊ-सहारनपुर और एर्नाकुलम-बेंगलुरू वंदे भारत ट्रेन को उन्होंने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर फ्लैग ऑफ किया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केरल के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी और जॉर्ज कुरियन, फिरोजपुर से केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू तथा लखनऊ से उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

UP News : प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत भोजपुरी में करते हुए काशीवासियों का अभिवादन किया और कहा कि विकसित देशों की प्रगति का सबसे बड़ा आधार मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर होता है। उन्होंने बताया कि भारत तेजी से इसी राह पर आगे बढ़ रहा है और रेलवे नेटवर्क, सड़कें, व नई व्यवस्थाओं के विस्तार से देश के हर हिस्से में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।

UP News : पीएम मोदी ने बताया कि देश में अब 160 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं, जो भारत की इंजीनियरिंग क्षमता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेनें “भारतीयों द्वारा भारतीयों के लिए” तैयार की गई हैं और हर भारतीय को इन पर गर्व है। उन्होंने तीर्थ यात्राओं की महत्ता को भी रेखांकित करते हुए कहा कि प्रयागराज, अयोध्या, हरिद्वार, चित्रकूट, कुरुक्षेत्र जैसे पवित्र धाम अब वंदे भारत नेटवर्क से जुड़े हैं, जिससे आस्था और आर्थिक विकास दोनों को बल मिला है।

UP News : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में उत्तर प्रदेश में तीर्थाटन और पर्यटन ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है। उन्होंने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि पिछले वर्ष 11 करोड़ श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आए, जबकि अयोध्या में राम मंदिर के बाद 6 करोड़ से अधिक लोग रामलला के दर्शन कर चुके हैं। इस बढ़ती तीर्थयात्रा ने उत्तर प्रदेश में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा दी है।

UP News : इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने काशी को पूर्वांचल की हेल्थ कैपिटल बताया। पहले मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर जाना पड़ता था, लेकिन अब वाराणसी में अत्याधुनिक अस्पताल, कैंसर सेंटर, आयुष्मान भारत और जन औषधि केंद्रों के माध्यम से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने शहर में चल रहे सड़क, गैस पाइपलाइन, स्टेडियम और रोपवे जैसे प्रोजेक्ट्स की भी जानकारी दी।

UP News : प्रधानमंत्री ने काशी के बच्चों की प्रतिभा की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन के दौरान विद्यार्थियों ने “विकसित भारत” विषय पर कविताएं और चित्र प्रस्तुत किए। उन्होंने इस बात पर गर्व जताया कि काशी के बच्चे इतनी प्रतिभाशाली हैं और उन्हें पूरे देश में अवसर प्रदान करने का प्रस्ताव रखा।

UP News : पीएम मोदी ने अंत में कहा, “हमें काशी की ऊर्जा और गति बनाए रखनी है, ताकि भव्य और समृद्ध काशी का सपना साकार हो सके। काशी भारत के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएगी और इसके तीर्थस्थल और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदेश की प्रगति का आधार बनेंगे।”


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire