Create your Account
UP News : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ, CM योगी ने अंत्योदय पर कही बड़ी बात
UP News : गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा को समर्पित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
UP News : भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण
सीएम योगी ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों को समर्पित है। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक थे और जनसंघ की स्थापना के समय संगठन महामंत्री के रूप में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
UP News : अंत्योदय को दिया जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय राजनीति में अंत्योदय का विचार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने दिया। शासन की नीतियों का आधार अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति होना चाहिए। भाजपा इसी विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रही है। इन्हीं आदर्शों को कार्यकर्ताओं के जीवन का हिस्सा बनाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
UP News : एक्स पर साझा किया संदेश
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि भारतीय जनसंघ और भाजपा के महापुरुषों के आदर्श आज भी शुचिता, पारदर्शिता और राष्ट्रसेवा के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया और प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।
Related Posts
More News:
- 1. Khan Institute: खान इंस्टीट्यूट हमले मामले में रौशन आनंद को मिली राहत, जमानत मंजूर
- 2. Raipur City News : सट्टे के सरगना पर पुलिस का शिकंजा, जेल पहुंचा फिर कोर्ट से मिली राहत
- 3. Deepti Sharma: इंटरनेशनल क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनी दीप्ति शर्मा, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ एक कदम दूर
- 4. IND vs AFG ODI Series: भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया, 3-0 से क्लीन स्वीप, यशस्वी के तूफानी शतक से आसान जीत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

