Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP News : अब न भेदभाव, न भ्रष्टाचार, मिशन रोजगार में CM योगी का बड़ा ऐलान, कहा- हर प्रतिभा को मिलेगा अवसर

Dev Verma
UP News : अब न भेदभाव, न भ्रष्टाचार, मिशन रोजगार में CM योगी का बड़ा ऐलान, कहा- हर प्रतिभा को मिलेगा अवसर
X

UP News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में आयोजित मिशन रोजगार कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का मजबूत संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने 2,425 मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र सौंपे। सीएम योगी ने कहा कि सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है और वे राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

UP News : भेदभाव और भ्रष्टाचार का अंत सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले भ्रष्टाचार और भेदभाव के कारण योग्य युवाओं को अवसर नहीं मिल पाते थे। उन्होंने कहा, “पहले राजनीतिक दलों ने उत्तर प्रदेश को बीमार बना दिया था। भ्रष्टाचार के चलते चयन प्रक्रिया बाधित होती थी, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। आज हर प्रतिभावान युवा को बिना किसी भेदभाव के रोजगार मिल रहा है।”

UP News : 8 साल में 8.50 लाख नौकरियां मुख्यमंत्री ने गर्व के साथ बताया कि पिछले आठ वर्षों में उनकी सरकार ने 8.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। उन्होंने कहा, “आज भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी है। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि हर युवा को उसकी प्रतिभा के आधार पर मंच मिले।” उन्होंने लखीमपुर खीरी के नेपाल सीमा क्षेत्र की थारू जनजाति की एक बेटी के चयन का उदाहरण देते हुए कहा कि यह निष्पक्ष प्रक्रिया का जीवंत प्रमाण है।

UP News : गरीब बेटियों के लिए समर्थन सीएम योगी ने सामाजिक कल्याण योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब बेटियों की शादी के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है और अब तक 4 लाख बेटियों की शादी में सहयोग किया जा चुका है। उन्होंने जोर देकर कहा, “अब किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। हमारा लक्ष्य हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।”

UP News : युवाओं के लिए नया यूपी मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब पहचान के संकट से उबर चुका है। सरकार न केवल युवाओं को रोजगार दे रही है, बल्कि उनकी प्रतिभा को सम्मान और अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस नये उत्तर प्रदेश के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire