Create your Account
UP News : नितिन नवीन ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन-पूजन, एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक निकला रोड शो, पदाधिकारियों के साथ की अहम बैठक
UP News : लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
UP News : CM योगी ने किया स्वागत
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवा अंगवस्त्र पहनाकर नितिन नवीन का स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और अन्य नेता मौजूद रहे।
UP News : राम मंदिर विवाद पर तीखा पलटवार
नितिन नवीन ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “वे मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं। जिन लोगों ने इतने लंबे समय तक भगवान राम मंदिर की आस्था के प्रति दुर्भावना रखी है, उनके लिए बेहतर होगा कि वे भगवान राम मंदिर की आस्था से जुड़े मामलों से दूर रहें।”
UP News : प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक
लखनऊ पहुंचने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में नितिन नवीन ने प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, क्षेत्रीय अध्यक्षों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में संगठन की समीक्षा, आगामी कार्यक्रम और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।
UP News : हनुमान मंदिर में दर्शन
नितिन नवीन ने हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने कहा कि पवन पुत्र हनुमान का आशीर्वाद हर किसी के लिए शुभ होता है।
UP News : चाय पर चर्चा और रोड शो
उन्होंने लालबाग स्थित शर्मा जी की चाय की दुकान पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ ‘चाय पर चर्चा’ की। एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक उनका रोड शो निकाला गया।
UP News : रविवार को भी अहम बैठकें
रविवार को नितिन नवीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और एनडीए नेताओं के साथ बैठक करेंगे। यह दौरा संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : मवेशियों से फसल को बचाने के लिए खेत में बिछाए करंट वाले तार, चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत
- 2. MP News : रवानगी रोकने की कीमत मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की रिश्वत लेते मेडिकल ऑफिसर लोकायुक्त के जाल में फंसे
- 3. chhattisgarh aldermen appointed: बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के निकायों में 415 एल्डरमैन नियुक्त,देखें सूची किसे मिली जगह
- 4. Rajasthan : पीएम मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना भी लॉन्च किया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

