Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News : मियांपुर का नाम बदलकर होगा ‘रविंद्र नगर’, सीएम योगी का बड़ा ऐलान

UP News : मियांपुर का नाम बदलकर होगा ‘रविंद्र नगर’, सीएम योगी का बड़ा ऐलान
X

UP News : लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी जिले में विकास कार्यों को गति देते हुए 314 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने थारू जनजाति के लिए एक बड़ी सौगात देते हुए करीब 4,356 परिवारों को 5,338 हेक्टेयर भूमि का मालिकाना हक और अधिकार पत्र सौंपा।

UP News : मियांपुर का नाम बदला जाएगा

सीएम योगी ने एक और बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब मियांपुर गांव का नाम बदलकर ‘रविंद्र नगर’ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में एक भी मुस्लिम नहीं रहते, फिर भी कांग्रेस ने पहचान छिपाने के लिए इस गांव का नाम ‘मियांपुर’ रख दिया था। अब इस गांव की नई पहचान गुरुदेव रविंद्रनाथ ठाकुर के नाम पर होगी।

UP News : हर नागरिक को मिल रहा अधिकार और सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार हर नागरिक को उसका अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ पार्टियां समाज को बांटने का काम कर रही हैं, जबकि डबल इंजन सरकार बिना भेदभाव के सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है। पहले की सरकारों में विकास केवल सैफई तक सीमित था और गरीबों के हक पर डाका डाला गया था। अब 15 करोड़ लोगों को एक परिवार मानकर काम किया जा रहा है। यह कार्यक्रम लखीमपुर खीरी में आयोजित जनसभा के दौरान हुआ, जहां मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। स्थानीय लोगों और थारू समुदाय ने इस फैसले का स्वागत किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire