Breaking News
:

UP News : देवरिया को बड़ी सौगात, CM योगी ने 456 करोड़ की 106 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

UP News

UP News : देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया जनपद में विकास कार्यों को नई गति देते हुए 456 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 106 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देवरिया अब निवेश और रोजगार का नया केंद्र बन रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी और विकास योजनाओं के जरिए जनता तक सुविधाएं पहुंच रही हैं।


UP News : विपक्ष पर तीखा हमला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए राम मंदिर विवाद का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या हमारी आस्था का प्रतीक है, इस पर आक्षेप करना उचित नहीं। श्रीराम की मर्यादा का पालन सीखें, रामभक्तों की अग्निपरीक्षा न लें। SIT रिपोर्ट आ चुकी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। “दूध का दूध और पानी का पानी” हो जाएगा। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि अगर किसी के पास कोई ठोस सबूत है तो वह SIT को सौंपे।


UP News : “जय श्रीराम” पर लाठी चलाने वाले अब उपदेश दे रहे हैं

सीएम योगी ने कहा कि जो लोग पहले कहते थे कि राम हुए ही नहीं और “जय श्रीराम” के नारे पर लाठियां चलाते थे, आज वही लोग आस्था का उपदेश दे रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को सिर्फ लूटा नहीं, बल्कि नोचा था।


UP News : एक्स पर किया पोस्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि बाबा दुग्धेश्वर नाथ, बाबा महेंद्र नाथ और महर्षि देवरहा बाबा की पावन भूमि देवरिया के सर्वांगीण विकास के लिए 456 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। उन्होंने लिखा कि इन परियोजनाओं से देवरिया की आधारशिला और मजबूत होगी।


UP News : लाभार्थियों को बांटे चेक और प्रमाण पत्र

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। सीएम योगी ने कहा कि देवरिया में निवेश बढ़ रहा है, युवाओं को रोजगार मिल रहा है और बेहतर सड़क व कनेक्टिविटी से विकास अब हर गांव तक पहुंच रहा है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us