Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP News : चित्रकूट को बड़ी सौगात : जल्द शुरू होगी लखनऊ-दिल्ली हवाई सेवा, 951 करोड़ की 124 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Dev Verma
UP News : चित्रकूट को बड़ी सौगात : जल्द शुरू होगी लखनऊ-दिल्ली हवाई सेवा, 951 करोड़ की 124 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
X

UP News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट को विकास की नई उड़ान मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जिले में 951 करोड़ रुपये की लागत वाली 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि चित्रकूट को जल्द ही लखनऊ और दिल्ली से सीधी हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा। सीएम ने कहा कि नए एयरक्राफ्ट उपलब्ध होते ही यहां से उड़ानें शुरू कर दी जाएंगी।

UP News : देश का पहला पहाड़ी चोटी पर बना एयरपोर्ट तैयार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चित्रकूट में देश का पहला ऐसा एयरपोर्ट तैयार हुआ है, जो पहाड़ी चोटी पर स्थित है। इस एयरपोर्ट के शुरू होने से चित्रकूट में धार्मिक पर्यटन, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी मिलने से देश-विदेश के श्रद्धालु और पर्यटक आसानी से चित्रकूट पहुंच सकेंगे।

UP News : चित्रकूट की बदली तस्वीर, विकास की नई पहचान बना

क्षेत्र सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले चित्रकूट की पहचान भय, अव्यवस्था और डकैती जैसी समस्याओं से जुड़ी थी, लेकिन अब डबल इंजन सरकार के प्रयासों से यह क्षेत्र आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और विकास के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे क्षेत्र के विकास की लाइफलाइन बन चुका है और भरतकूप तक सड़क निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

UP News : डिफेंस कॉरिडोर से बढ़ेंगे औद्योगिक अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जा रहा है। आने वाले समय में यहां बड़ी औद्योगिक इकाइयों में निवेश होगा, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में रक्षा क्षेत्र को मजबूती मिल रही है और यहां बनने वाली ब्रह्मोस मिसाइलों का निर्यात भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता को नई पहचान देगा।

UP News : शिक्षा और पर्यटन क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव

सीएम योगी ने कहा कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय को राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा देकर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके अलावा चित्रकूट को इको-टूरिज्म के क्षेत्र में विकसित करने के लिए रानीपुर टाइगर रिजर्व को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि आश्रम, राजापुर, मंदाकिनी तट और कामदगिरि परिक्रमा मार्ग के विकास पर सरकार लगातार काम कर रही है, ताकि चित्रकूट की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत किया जा सके।

UP News : सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाने का दावा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अब तक करीब 9.5 लाख युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सरकारी नौकरियां दी गई हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire