Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News : एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वत लेते एसडीओ और संविदाकर्मी गिरफ्तार

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

UP News : एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वत लेते एसडीओ और संविदाकर्मी गिरफ्तार
X

UP News : सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के एक एसडीओ और संविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया।

मामला आटा चक्की के लिए बिजली कनेक्शन और सर्वे रिपोर्ट से जुड़ा है। गांव थिथकी निवासी मोहम्मद अहरार ने भ्रष्टाचार निरोधक संगठन से शिकायत की थी कि छह किलोवॉट का बिजली कनेक्शन देने और सही सर्वे रिपोर्ट तैयार करने के बदले उससे 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।

शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक संगठन सहारनपुर मंडल की टीम ने निरीक्षक मुकेंद्र कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को लालवाला रोड स्थित बिजली विभाग कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान देहात द्वितीय के एसडीओ दिनेश कुमार मौर्य और संविदाकर्मी पेट्रोल मैन शाकिर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया।

बताया जा रहा है कि दिनेश कुमार मौर्य की नियुक्ति वर्ष 2007 में हुई थी और वह वर्तमान में देवबंद देहात द्वितीय क्षेत्र में एसडीओ पद पर कार्यरत थे। वहीं शाकिर वर्ष 2021 से संविदा पर पेट्रोल मैन के रूप में कार्य कर रहा था।

भ्रष्टाचार निरोधक संगठन की टीम ने कार्रवाई से पहले प्री-ट्रैप जांच, ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire