Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News : एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये की रिश्वत लेते मंडी सचिव गिरफ्तार

UP News : एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये की रिश्वत लेते मंडी सचिव गिरफ्तार
X

UP News : बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। एंटी करप्शन टीम ने खुर्जा की नवीन मंडी के सचिव नाहर सिंह को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

UP News : आढ़ती से ली थी रिश्वत

मंडी सचिव नाहर सिंह नवीन मंडी के आढ़ती अतुल गुप्ता को बार-बार नोटिस देकर परेशान कर रहा था। नोटिसों से राहत दिलाने और मामले को निपटाने के एवज में उसने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। इससे परेशान होकर अतुल गुप्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर मेरठ एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत मंडी सचिव को उसके कार्यालय में रिश्वत लेते पकड़ लिया।

UP News : पूछताछ जारी, आगे बढ़ेगी कार्रवाई

गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। मेरठ एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र धामा के नेतृत्व में यह पूरी कार्रवाई की गई। कोतवाल शोभित कुमार अत्री ने बताया कि आरोपी को थाने लाया गया है और टीम जांच कर रही है। जल्द ही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

UP News : पिछले मामले की याद ताजा

इससे पहले 18 जून को शिकारपुर कृषि उत्पादन मंडी समिति के कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। उसी मामले में मंडी सचिव अर्जुन सिंह फरार है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire