Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News : एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, 70 हजार की रिश्वत लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार

UP News : एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, 70 हजार की रिश्वत लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार
X

UP News : हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए माधौगंज थाने में तैनात दरोगा आकाश कौशल को 70,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, दरोगा एक मामले की जांच कर रहा था और उसी मामले में पक्ष में रिपोर्ट लगाने तथा आरोपी का नाम निकालने के एवज में उसने 70 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम को दी गई, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

UP News : एंटी करप्शन अधिकारियों ने तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को 70 हजार रुपये देकर दरोगा के पास भेजा। जैसे ही शिकायतकर्ता ने रकम दरोगा को सौंपी, टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आकाश कौशल को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की पूरी रकम मौके से बरामद कर ली।

UP News : गिरफ्तारी के बाद दरोगा को सांडी थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद सभी तथ्य जांचे गए और पूरे सबूतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और पूरे मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire