Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
UP News : गाजीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी में डूबी 7 लड़कियां, 3 की मौत
UP News : गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के रमजनपुर सिकंदरपुर गांव में रविवार सुबह गंगा नदी में स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एक ही गांव की सात लड़कियां नहाने गई थीं, जिनमें से तीन की तेज बहाव में डूबने से मौत हो गई। चार लड़कियों को स्थानीय मल्लाहों ने जान पर खेलकर बचा लिया। दो लड़कियों के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि तीसरी लड़की की तलाश जारी है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।
UP News : सुबह करीब साढ़े पांच बजे सात लड़कियां गांव की अन्य महिलाओं के साथ गंगा घाट पर स्नान करने गई थीं। नहाते समय वे गहरे पानी में चली गईं और तेज बहाव में बहने लगीं। प्रत्यक्षदर्शी मल्लाह बलिराम चौधरी ने बताया, "दो लड़कियां डूबने लगीं तो बाकी चार ने उन्हें बचाने की कोशिश की। इसी दौरान तीन लड़कियां तेज धारा में बह गईं।" चीख-पुकार सुनकर स्थानीय मल्लाह नदी में कूद पड़े और चार लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
UP News : सूचना पर करंडा थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सुबह करीब सात बजे पहला शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान पूनम यादव (19), पुत्री रामबचन यादव के रूप में हुई। सुबह दस बजकर तीस मिनट पर दूसरा शव मिला, जो रोली यादव (16), पुत्री राजदेव यादव का था। तीसरी लापता लड़की खुशी (12), पुत्री बब्लू की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया, "एसडीआरएफ को सूचना दे दी गई है। तीसरी लड़की के मिलने तक सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।"
UP News : घटना की खबर गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन घाट पर पहुंचे और शवों को देखकर फूट-फूटकर रोने लगे। बताया जा रहा है कि लड़कियां छोटी दीवाली के स्नान के लिए गई थीं और घर पर पूजन की तैयारी चल रही थी। इस हादसे ने तीन परिवारों को सदमे में डाल दिया है। स्थानीय लोग सदमे में हैं और प्रशासन से मृतकों के लिए उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव ने फिरोजिया ट्रॉफी फाइनल में बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, विजेता-उपविजेता टीम के लिए पुरस्कार की घोषणा की
- 2. UP: काशी से ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत, सीएम योगी ने बच्चों संग बिताया समय, बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के भी किए दर्शन
- 3. IPL 2026 : KKR की चार हार के बाद BCCI की मार! अजिंक्य रहाणे पर लगा लाखों का जुर्माना; जानें पूरा मामला
- 4. CG Suspended : नशेड़ी शिक्षकों पर गिरी गाज, शराब पीकर स्कूल आने वाले प्रधानपाठक और सहायक शिक्षक निलंबित
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

