Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News : टोल प्लाजा से टकराया LPG टैंकर, धमाके के बाद लगी आग, 10 लोग झुलसे, 5 की हालत गंभीर

UP News : टोल प्लाजा से टकराया LPG टैंकर, धमाके के बाद लगी आग, 10 लोग झुलसे, 5 की हालत गंभीर
X

UP News : कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में कोखराज टोल प्लाजा के पास एक भयानक सड़क हादसा हो गया। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे LPG से भरा टैंकर बेकाबू होकर टोल प्लाजा से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेज धमाका हुआ और टैंकर में भीषण आग लग गई।


UP News : 10 लोग झुलसे, 5 की हालत गंभीर

हादसे में टोल प्लाजा पर तैनात 5 कर्मचारी समेत कुल 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 5 की हालत नाजुक बताई जा रही है। टैंकर का ड्राइवर और कंडक्टर समय रहते कूदकर बच गए।

UP News : आग की लपटें 2 किमी दूर तक दिखी

आग की लपटें और धुआं 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। घटना के बाद टोल प्लाजा के दोनों तरफ बसों और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इलाके में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

UP News : बचाव कार्य जारी, पुलिस जांच में

दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टैंकर की तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire