Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
UP News : लव स्टोरी का खौफनाक अंत, शादी से इंकार पर गर्लफ्रेंड को मारी गोली, युवक ने बुआ के घर जाकर किया सुसाइड
UP News : लखनऊ। प्यार और जुनून के बीच की महीन रेखा एक बार फिर खतरनाक रूप में सामने आई है। यूपी के चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र में एक युवक ने लड़की के शादी से इनकार करने पर उसे गोली मार दी। इसके बाद आरोपी ने अपनी बुआ के घर जाकर खुद को गोली से उड़ा लिया। युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि लड़की की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।
बता दें कि महमूदपुर नई बस्ती निवासी संजय सोनकर, जो फल की दुकान लगाता था, लंबे समय से मोहल्ले की 20 वर्षीय सादिया बानो से शादी करना चाहता था। लेकिन लड़की ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया। जानकारी के मुताबिक, सादिया की शादी हाल ही में कहीं और तय हो गई थी, जिसके बाद वह संजय से दूरी बनाने लगी थी। गुरुवार रात जब सादिया अपनी मां के साथ सब्जी लेकर घर लौट रही थी, तभी संजय ने रास्ते में रोककर शादी का प्रस्ताव रखा।
मना करते ही उसने सादिया के सीने में गोली मार दी और वहां से भाग निकला। घटना के बाद लोगों से घिरता देख संजय रामनगर स्थित अपनी बुआ के घर पहुंचा। वहां उसने खुद पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लड़की को जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मामले की जानकारी मिलते ही एसपी चंदौली आदित्य लांग्हे और एएसपी अनंत चंद्रशेखर मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला एकतरफा प्यार और शादी से इनकार का लग रहा है। फिलहाल, घटना की जांच की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : ‘दो बूंद जिंदगी की’ अभियान: रायपुर में 28 जून को 3.45 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
- 2. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें Live
- 3. Hyderabad: हैदराबाद के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, मची अफरा-तफरी
- 4. ICC Women's T20 World Cup 2026: ICC विमंस T20 वर्ल्डकप 2026 का आगाज 12 जून से, पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होगा भारत का अभियान, देखें पूरा शेड्यूल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

