Breaking News
UP News : गैस बचाने की नसीहत बनी झगड़े की वजह, सास-बहू का विवाद थाने तक पहुंचा, पुलिस भी रह गई हैरान
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
UP News : काशी की देव दीपावली से जेब पर असर, होटल रेट 300% बढ़े, नाव का किराया तिगुना; जानें कितने का होगा कारोबार
UP News : वाराणसी। पांच नवंबर को होने वाली देव दीपावली पर काशी की रौनक चरम पर पहुंचने वाली है। गंगा घाटों पर 20 लाख दीयों का रिकॉर्ड तोड़ेगा, लेकिन पर्यटकों की संख्या भी रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है। प्रशासन का अनुमान है कि 20 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचेंगे, जिससे एक दिन में 300 करोड़ रुपये का कारोबार होगा। हालांकि, बढ़ती मांग ने होटल, नाव और बजड़ों के दामों को आसमान छू लिया है। होटल रेट 300% तक बढ़े हैं, जो दुबई के 5-सितारा होटलों से भी महंगे हैं।
UP News : होटल रेट: दुबई से भी महंगा, 3 गुना बढ़ोतरी
होटल इंडस्ट्री से जुड़े शैलेश त्रिपाठी के अनुसार, वाराणसी में 1200 होटल, लॉज, होम स्टे और धर्मशालाएं हैं। पांच-सितारा होटलों का किराया 30,000 से 35,000 रुपये प्रति रूम पहुंच गया है, जो दुबई के समकक्ष होटलों (15,000-25,000 रुपये) से दोगुना है। तीन-सितारा होटल 12,000-15,000 रुपये में उपलब्ध हैं, जबकि सामान्य होटल-होम स्टे में 300% बढ़ोतरी हुई है। वाराणसी टूरिज्म एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर अजय सिंह ने बताया कि गंगा किनारे के होटल 100-200% महंगे हैं। सभी कैटेगरी के होटल फुल बुक हैं।
UP News : नाव-बजड़ा किराया तिगुना: 2 लाख तक पहुंचे दाम
नाव और बजड़ों का किराया भी आसमान छू रहा है। चार सदस्यों वाली छोटी नाव का 2 घंटे का किराया 60,000 रुपये हो गया है। 30-35 सदस्यों वाले बजड़े 2 लाख रुपये तक बुक हो रहे हैं, जबकि बड़ी नावें 1.25 लाख में। शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि सामान्य दिनों में ये किराए तीन गुना कम थे।
UP News : 20 लाख दीयों का रिकॉर्ड, ऑपरेशन सिंदूर की झलक
मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने बताया कि 15 लाख दीये प्रशासन लगाएगा, लेकिन स्थानीय संस्थाओं और लोगों से कुल 20 लाख दीये जलेंगे। चेत सिंह घाट पर लेजर शो होगा। गंगा के उस पार ग्रीन क्रैकर्स शो का आयोजन होगा। ऑपरेशन सिंदूर की झलक दिखेगी, जो भारतीय सेना के साहस को समर्पित है। ‘जाति-धर्म अनेक, हम सनातनी एक’ थीम पर 84 घाट सजेंगे, जो सांस्कृतिक विविधता में एकता दर्शाएंगे।
UP News : 300 करोड़ का कारोबार: पर्यटन का नया रिकॉर्ड
अर्थशास्त्री प्रो. अनूप मिश्रा के अनुमान से, 20 लाख पर्यटकों से 300 करोड़ का कारोबार होगा।
फूडिंग-लॉजिंग: 60 करोड़
स्नैक्स-लोकल कुजीन: 5 करोड़
लोकल गिफ्ट्स-बनारसी साड़ी-GI प्रोडक्ट: 60 करोड़
बोटिंग: 12 करोड़
पूजन सामग्री-ट्रांसपोर्ट: 15 करोड़
पिछले तीन वर्षों के आंकड़ों पर आधारित यह अनुमान महाकुंभ के 200% ग्रोथ से भी ज्यादा है। देव दीपावली काशी का एक्सक्लूसिव लाइट फेस्टिवल है, जो पर्यटन को नई ऊंचाई देगा।
Related Posts
More News:
- 1. Su-30MKI: सुखोई-30 असम में क्रैश, पायलट लापता, कार्बी आंगलोंग की पहाड़ियों में तलाश जारी
- 2. US Embassy in Karachi: ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद कराची में US दूतावास में घुसे पाकिस्तानी प्रदर्शनकारी, अमेरिकी सैनिकों की फायरिंग में 10 की मौत,कई घायल
- 3. Stock Market Crash: शेयर बाजार में बिकवाली की सुनामी, निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा, जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
- 4. LPG Cylinder Price Hike रसोई तक पहुंची ईरान-इजराइल जंग की आग! घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की बढ़ोतरी, यहां देखें नए रेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

